Latest
मुण्डेरा में शटर का ताला तोड़ चोरी करने वाले 6 चोर गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मुण्डेरा इलाक़े में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले छह शातिर चोरों को धूमनगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। धूमनगंज पुलिस के मुताबिक़ चोरों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 40 मोबाइल, 11 बैटरी, सात इन्वर्टर, एक टाटा जेस्ट कार और मोटरसाइकिल बरामद किया गया। इन चोरों ने एक हफ़्ते पहले ही दो दुकानों का ताला तोड़कर बिक्री के लिए रखे महंगे सामनों की चोरी कर ली थी। आज वह मंडी में चोरी के सामान को बेचने आए थे जब पुलिस ने इनको पकड़ लिया।


