
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रबंध निदेशक के आदेश को भी नहीं मान रहा बिजली विभाग प्रयागराज से निकाले गए संविदा कर्मियों को 9 माह के बाद भी न्याय नहीं मिल पाया 18 ता0 से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ।समस्या का हल नहीं होने पर 22 तारीख से मुख्य अभियंता कार्यालय पर आशीष सिंह के द्वारा आमरण अनशन किया जा रहा है । चेयरमैन ऊर्जा विभाग एम देवराज साहब के द्वारा यह आदेश दिया गया था कि बिना अनुमोदन के एजेंसी द्वारा किसी को वापस नहीं किया जाएगा फिर भी उल्लंघन करके बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों को निकाल दिया गया किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए संपूर्ण रूप से प्रबंधन जिम्मेदार होगा समस्याओं का न्याय पूर्वक उचित समाधान ना होने तक यह आमरण अनशन जारी रहेगा। यह जानकारी विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जोनल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के द्वारा दी गई।