भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजकों का हुआ गठन

भाजपा नेत्री सुमन गोस्वामी के निधन से भाजपाइयों में शोक

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के संस्तुति पर रविवार को सहकारिता प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष उमेश चंद्र शुक्ला रामजी ने टीम का गठन किया। नवनियुक्त संयोजकों को पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यह टीम सहकारिता से सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। घोषित पदाधिकारियों में बेणीमाधव मंडल के संयोजक कृष्ण कुमार दुबे, शिवकुटी से शेष मणि त्रिपाठी, भारद्वाज से शिवम गुप्ता, विश्वविद्यालय से मनदीप कुमार, सिविल लाइन से सुशील मिश्रा, चौक से उत्सव पाठक, मीरापुर से महेश निषाद, मुट्ठीगंज से उमेश केसरवानी, नैनी से अनुराग चंदेल, कीटगंज से कैलाश बाबू, खुल्दाबाद से अंकित शर्मा, राजरूपपुर से कमलेश चंद्र, प्रीतम नगर से वीरेंद्र तिवारी, यमुना पट्टी से विजेंद्र सिंह गंगा पट्टी मंडल से मोहम्मद अख्तर संयोजक घोषित किए गए। घोषित पदाधिकारियों को कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, हिमालय सोनकर, मुकेश लारा आदि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Exit mobile version