
(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दर्शकों के दिल में अपनी विशेष जगह बना चुके पूर्वांचल के गोविन्दा चुलबुल हीरो अमित कश्यप उर्फ तोताराम की मुख्य भूमिका वाली हिंदी वेब सीरीज “मैं भी एक औरत हूँ” का शानदार ट्रेलर आउट कर दिया गया है। बुद्धा सिंह फ़िल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस वेब सीरीज के निर्माता आर के सिंह और निर्देशक धीरज तिवारी हैं। निर्माता आर के सिंह की इस वेब सीरीज के ट्रेलर में अमित कश्यप हैंडसम दिख रहे हैं वहीं उनकी ऎक्ट्रेस बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। फ़िल्म की कहानी काफी अलग और असरदार है। अमित कश्यप इस फ़िल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने बताया कि नमस्कार प्रणाम हम हैं आप सबके अमित कश्यप तोताराम और आप लोगों को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि “मैं भी एक औरत हूं” हिंदी वेब सीरीज का ट्रेलर हमने रिलीज किया है। इसको ज्यादा से ज्यादा देखें लाइक करें शेयर करें कमेंट करें कमेंट में जरूर बताएं कैसे लगा बुद्धा सिंह इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की फर्स्ट फिल्म का ट्रेलर। बुद्धा सिंह फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत वेब सीरीज मैं भी एक औरत हूं के निर्माता आआर के सिंह, निर्देशक धीरज तिवारी, संगीतकार रवि दिलजान, गीतकार सरोज सरगम, छायाकार सोनू कुमार, एडिटर विजय दीप श्रीवास्तव, कोरियोग्राफर अमित कश्यप, प्रोडक्शन हेड रत्नेश तिवारी, प्रचारक रामचंद्र यादव हैं। ड्रेस डिज़ाइनर विवेक पटेल, मैनेजमैंट डायरेक्टर अशोक सिंह, अमित कुमार, अजीत दिवाकर मेकअप संध्या, रिकॉर्डिंग मुन्ना मिश्रा हैं। डांस ग्रुप राज दुर्गेश, बाबू गोविन्द दीवान है।