
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज में महिलाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर महीने में दो बार लगाएगा कैंप साथ साथ बालिकाओं के इंटर कॉलेज कॉलेज एंड स्कूलों में यातायात से संबंधित तमाम जानकारियों को बालिकाओं से साझा कर सड़क हादसे को कम करने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन किया जाएगा।प्रयागराज जिला महिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य आज आईजी रेंज राकेश सिंह से मिले और प्रयागराज में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मामलों को लेकर महीने में दो बार कैंप लगाने को कहा जिस पर आईजी रेंज ने जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन वह महामंत्री पल्लवी अरोरा से कहा कि आप लोग व्यापार मंडल द्वारा महिला आवेदन प्रोग्राम का आयोजन करें इसके लिए जिले की महिला पुलिस द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा साथ ही साथ जिले में महिलाओं और लड़कियों से जुड़े जितने भी स्कूल है । वहां पर यातायात जागरूकता कैंप का भी आयोजन किया जाए जिसमें यातायात से संबंधित जानकारियां बच्चों को दी जाएगी जिससे सड़क हादसे दुर्घटना जैसी घटनाओं को कम किया जा सके।
आज जिला महिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन महामंत्री पल्लवी अरोरा वा मुख्य सलाहकार रागिनी चंदेल एवम वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिना खान मिले प्रयागराज आईजी रेंज राकेश सिंह से और व्यापारियों द्वारा पुलिस प्रशासन को हर तरह से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया ।