लोक नाट्य शैली नौटंकी विधा में अमर सिंह राठौर ’’नौटंकी’’ का मंचन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज द्वारा नाट्य प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत केन्द्र की मासिक नाट्य योजना श्रृंखला में आज केन्द्र के प्रेक्षागृह में उ0 प्र0 की पारम्परिक लोक नाट्य शैली नौटंकी विधा में अमर सिंह राठौर ’’नौटंकी’’ का मंचन, गगन प्रसाद सोनकर, कौशाम्बी के निर्देशन में किया गया। अपनी माटी से जुड़े ग्रामीण कलाकार ने नौटंकी में अपने हुनर को बखूबी प्रस्तुत किया। अमर सिंह राठौर राजस्थान के मारवाड़ अंचल के सुप्रसिद्ध शूरवीर राजा गज सिंह के सुपुत्र थे। अमर सिंह राठौर के अनेक किस्सा को जोड़ते हुए उन्हें नौटंकी शैली में प्रस्तुत किया गया। जिसमें अमर कोट की लड़ाई, अमर सिंह का गौना, हाड़ी रानी के सती होने तक की कथा को दर्शाया गया। शाहजहां की भूमिका में रामप्रसाद व अमर सिंह राठौर की भूमिका में कमलेश कुमार ने अपने अभिनय कौशल से नौटंकी को बांधे रखा वहीं सलावत खॉं की भूमिका में कल्लू, हाड़ी रानी की भूमिका में विजय कुमार व नरशाहबाज की भूमिका में मुंशी लाल ने अपने अभिनय से दर्शकों में एक अलग उत्साह का संचार किया। महिला पात्र बेगम की भूमिका में मनोज कुमार ने दर्शकों को खूब लुभाया, हारमोनियम, नक्कारा, ढोलक, मजीरा की तान पर नौटंकी अमर सिंह राठौर नौटंकी की दर्शकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की कार्यक्रम का संचालन युवा संचालक अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Exit mobile version