
दूर होंगी नाली, सड़क और पटरी न होने से आ रही समस्याएं
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में 14वें वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग एवं विकास निधि के अन्तर्गत नगर निगम प्रयागराज द्वारा 461 लाख 83 हज़ार रुपये की लागत से नव निर्मित सड़क, गली व नाली के विकास कार्यों का उदघाटन किया । जोन-1 वार्ड नं 4 के अंतर्गत न्याय विहार में जय प्रकाश सिंह के मकान से मुन्नू सिंह सिंगरौर के मकान श्रीमती आभा से ओम प्रकाश सिंह डॉ० विजय द्विवेदी से विश्वनाथ श्यामा निवास से शकुंतला देवी एवं आभा मिश्रा से राजेश के मकान तक सड़क एवं नाली का सुधार ।वार्ड नं 6 हरवारा के अंतर्गत रामचन्द्र मिशन आश्रम रोड से मुंडेरा चुंगी रेलवे क्रासिंग बाउंडरी तक मार्ग मरम्मत कार्य । वार्ड नं 6 हरवारा में रामचन्द्र मिशन रोड पर मुन्नी देवी स्कूल के सामने से लेकर NCR बाउंड्री तक तथा परमानंद कर मकान से लेकर आर.सी.पाल 22A/41 तक गली नाली निर्माण सुधार कार्य । वार्ड नंबर 25 मुंडेरा में विष्णु पुली विष्णुपुरी कॉलोनी जीटी रोड लेकर लेन नंबर 24 ए तक वल्टोवाल सड़क सुधार कार्य ।
वार्ड नं 31 नीमसराय, गंगा बिहार में सिंगग लेखपाल से गुलाब चन्द्र अग्रहरि के मकान तक गली एवं नाली निर्माण कार्य । वार्ड नंबर 31 गयासुद्दीन पुर में पंचम लाल स्कूल के पश्चिम दिल्ली चंद्र नारायण मिश्रा के मकान से बी.डी. विश्वकर्मा तक एवं रमाशंकर से श्रीमती उर्मिला देवी तक गली एवं नाली निर्माण कार्य । वार्ड नंबर 24 में अबू बकर पुर में मधुबन बिहार रोड से लेकर ट्रांसफार्मर होते हुए चर्च लेना तारा मार्केट तक बॉल टू बॉल सड़क सुधार कार्य । वार्ड नं 54 में कंधईपुर मोड़ लेबर चौराहा जी.टी. रोड से लेकर साईं धाम अपार्टमेंट होते हुए प्रीतमनगर मोड़ तक वाल टू वाल सुधार कार्य ।वार्ड नं 24 ट्रांसपोर्ट नगर में जी. टी. रोड इमली के पेड़ से लेकर महिंद्रा शोरूम होते हुए चौराहा एवं आर.टी.ओ ऑफस तक सड़क सुधार । इस अवसर पर पार्षद शिव भारती , पार्षद दीपक कुशवाहा, पार्षद अनिल कुशवाहा, पूर्व पार्षद तारिक सईद अज्जू , पूर्व पार्षद राजेश कुशवाहा, पार्षद मण्डल अध्यक्ष भाजपा गौरव गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा अनुज मिश्रा, क्षेत्रीय सदस्य काशिप्रान्त युवा मोर्चा हर्ष केसरी, पूर्व क्षेत्रीय सदस्य गौरव मिश्रा, अधिशाषी अभियंता ए. के. सिंह, सचिव महापौर मनोज श्रीवास्तव, मनीष सिंह, प्रिंस केसरवानी, अतुल केसरवानी, ऋषभ श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे ।