कोरोना संकट से उबरने के बाद इस बार दीप पर्व एक नई रोशनी लेकर आया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संकट से उबरने के बाद इस बार की दीपावली को लेकर जिले की बाजारें सज गई हैं। बर्तन, दो पहिया व चार पहिया वाहनों की दुकानों के साथ-साथ रंग-बिरंगी झालरों की दुकानें जगह-जगह सज गई हैं। कपड़ा व सराफा व्यवसायी भी उपभोक्ताओं की मंशा के अनुरूप कपड़े व आभूषण मंगा रहे हैं। महंगाई को दरकिनार करते हुए उपभोक्ताओं ने वाहनों की बुकिंग कराना तेज कर दिया है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब तक विभिन्न एजेंसियों पर 500 से अधिक दो पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा अन्य सामानों की खरीदारी उपभोक्ताओं ने शुरू कर दी है। डेढ़ वर्ष तक कोरोना संकट से जूझने के बाद अब जब कि आम नागरिक इससे उबर चुका है। तो आने वाले दिनों में खुशहाली व उमंग लेकर आने वाले रोशनी के पर्व दीप पर्व को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जगह-जगह बाजारें सज गई हैं। कोरोना संकट का दर्द भूलकर अब आमजन दीप पर्व को उल्लास के साथ मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारें बर्तन, रंग-बिरंगी झालरों व दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों की दुकानें सज गई हैं। इनकी खरीदारी का दौर भी जिले में शुरू हो गया है। इसके अलावा सराफा व्यवसायी भी उपभोक्ताओं के रुझान को देखते हुए हल्के से लेकर भारी आभूषण न सिर्फ बनवा रहे, बल्कि बाहर से मंगा भी रहे हैं। अनुराग दर्शन टीम ने बर्तन, झालर व वाहनों की दुकानों का जायजा लिया और संबंधित दुकानदारों से वार्ता की, तो उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि दीप पर्व एक नई रोशनी लेकर आया है।

Exit mobile version