
लोगों को घर जाकर किया जागरूक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जागो देश प्रेमी, जागो अभियान आज से शुरू, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज से जागो देश प्रेमी, जागो अभियान शुरू करते हुए सिविल लाइन क्षेत्र में बने अपार्टमेंट जैसे तुलसियानी स्क्वायर अंसल अपार्टमेंट लोटस अपार्टमेंट पुष्पेंद्र अपार्टमेन्ट , मुल्ला हाता कालोनी में रहने वाले महिलाओं, पुरुष , बच्चों, से अपील किया कि ऑनलाइन शॉपिंग ना करके अपने शहर के छोटे-छोटे व्यापारियों के यहां से दीपावली के शुभ अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, मिट्टी से बने दिवाली, के अलावा अन समारोह खरीदारी ऑनलाइन आकर के छोटे छोटे व्यापारियों के यहां से ले ताकि उन व्यापारियों का व्यापार चल सके और उनके परिवार का पालन पोषण हो सके, सिविल लयंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने बताया कि यह अभियान निरंतर चला जाएगा और व्यापार मंडल पदाधिकारी या अभियान महानगर के सारे अपार्टमेंट, और, डोर टू डोर जाकर, जन जागरण अभियान चला रहा है, ताकि हम व्यापारियों का व्यापार आगे बढ़ सके और ऑनलाइन शॉपिंग बंद हो, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ऑनलाइन शॉपिंग को बढ़ावा दे रही है जिसका खुलकर विरोध देश एवं प्रदेश का व्यापारी अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल के नेतृत्व में कर रहा है आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, महामंत्री अमित सिंह बबलू, उपाध्याय जे एस विर्दी , उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया, उपाध्यक्ष नीलेश केशरवानी, उपाध्यक्ष उमंग ग्रोवर, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी सैफ अहमद रविन्द्र शुक्ला, आशुतोष अग्रवाल आर के सिंह सुलभ दरबारी दीपक राठौर आशीष जयसवाल मनीष सिंह दिवाकर शर्मा शंभू चोपड़ा राजीव खन्ना आदि लोग मौजूद रहे ।