
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री सैफ अहमद का जन्म दिवस अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बड़े ही धूमधाम से चौक बाजार पट्टी सुहाग साड़ी पर मनाया ।आज जन्म दिवस के अवसर पर महामंत्री सैफ अहमद को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी की सहमति पर सैफ अहमद को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का महानगर अध्यक्ष के पद की घोषणा कियाl और संगठन की ओर से इसे जन्मदिन का विशेष उपहार बताया। महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने मोहम्मद आसिफ को महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया। क्षेत्राधिकारी प्रथम सत्येंद्र तिवारी ने सैफ अहमद को मनोयन प्रमाण पत्र दिया और उन्होंने अपने क्षेत्र के व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारियों का उत्पीड़न पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्व द्वारा नहीं होगा शोषण करने वाली किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा,। आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, मोहन जी टंडन टंडन भैया, रिलायंस उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्रीअमित सिंह, बबलू। उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया।मोहम्मद आसिफ, हरेंद्र सिंह लाली सरदार,कौशल सिंह, मुसाब खान , मंजेश भारतीय, निशू गुप्ता, मुन्ना भाई, उसामा मजद, आलोक कनौजिया विशाल अरोड़ा मनोज दुबे के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद थे।