
यातायात जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर यातायात माह का किया शुभारम्भ
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मुख्य अतिथि केसरी देवी पटेल सांसद फूलपुर प्रयागराज के कर कमलों द्वारा प्रेम प्रकाश अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज, डा0 राकेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज, की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज ने अपने वक्तव्य में कहा कि यातायात नियमों का पालन हम सभी को करना होगा विशेषकर बच्चों से अपील की कि वह अपने घर में जाकर जो भी वाहन चालक हैं। उनको यह शपथ दिलायें कि हम उनका घर में इंतजार करते हैं इसलिये वाहन चलाते वक्त शीटबेल्ट व हेलमेट को अवश्य पहनकर रखें वाहन निर्धारित गति में चलायें, यातायात नियमों का शतप्रतिशत पालन करें,इसके अतिरिक्त ऐसे स्थान जहां वाहन दुर्घटना बहुतायत मात्रा में होती है उन स्थानों का चिन्हीकरण कर पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटना को रोंकने के प्रयास किये जायेंगे ।
अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि यातायात जागरुकता माह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन मानस को यातायात नियमों के बारें में अधिक से अधिक जागरुक करना व वाहन दुर्घनाओं मे कमी लाना है, इस पुरे माह की एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी है, जिसमें संबंधित को निर्देशित किया गया कि अलग-अलग स्कूल/कालेजों में जाकर छात्र/छात्राओं को जागरुक किया जायेगा तथा वाहन चालको का चिकित्सा परिक्षण कराकर उन्हे यातायात नियमों के बारे में जागरुक कर उनकी काउसंलिंग की जायेगी । अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज द्वारा आमजन से यह अपील की गयी कि वह यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाये निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठायें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि न करें, अवयस्क को वाहन न चलाने दें, सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें,दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करें, वाहनों को ओवर लोड न चलायें तथा सुरक्षित वाहन चलाने हेतु अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित करें ।