ड्रोन कैमरे-डाॅग स्क्वायड टीम ने की प्रमुख स्थानों की निगरानी

चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार) । पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर दीपावली मेला के मद्देनजर कर्वी शहर के प्रमुख स्थानों रामघाट, परिक्रमा मार्ग समेत प्रमुख स्थलों पर ड्रोन कैमरे व डाग स्क्वायड टीम ने सघन जांच कर निगरानी की।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर दीपावली मेले के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से जिले के रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, परिक्रमा मार्ग, रामघाट आदि प्रमुख स्थानों पर डाॅग स्क्वायड टीम ने सघन जांच की। कहीं कोई गडबडी नहीं पाई गई। सीओ सिटी शीतला प्रसाद पाण्डेय की देखरेख में कर्वी कोतवाल राजीव कुमार सिंह की मौजूदगी में ड्रोन टीम ने प्रमुख स्थानों पर कैमरे से निगरानी की। ड्रोन की हैंडलिंग आरक्षी नीरज कुमार व आरक्षी रोहित सिंह ने की। ड्रोन कैमरे से निगरानी होती देखकर अराजकतत्वों में खलबली मची रही।

Exit mobile version