
( अनुराग शुक्ला )गड़वार,बलिया (अनुराग दर्शन समाचार) । गड़वार में आयोजित श्री रूद्र महायज्ञ में श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने अपने द्वितीय दिवस के आशिर्वचन एवम् प्रवचन के सत्र में कहा कि सनातन धर्म में यज्ञ का आधार एवम् अवलम्बन अनादि काल से है, और यावद् चन्द्र दिवाकर यह चलता रहेगा | यज्ञ समस्त कामनाओं की निश्चित पूर्ति का माध्यम है | यज्ञ से असम्भव कार्य़ों में भी सफलता मिलती रही है, मिलती है, और मिलती रहेगी |
पूज्य शंकराचार्य ने सनातनियों से कहा अपने जीवन को सफल करने के लिए भगवन्नाम को स्मरण करना श्रेयष्कर उपाय है | अपने धर्म, संस्कृति, सभ्यता, संस्कार पर दृढ़ तो रहें ही, साथ ही गर्व की अनुभति करें | क्योंकि हमारा अपना गौरवशाली अतीत तथा इतिहास है | इस अवसर पर स्वामी परमेश्वरानन्द सरस्वती महाराज, स्वामी अखण्डानन्द तीर्थ तीर्थ महाराज, ब्रह्मचारी बृजभूषणानन्द महाराज,घनश्याम सिंह, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शौरभ कुमार सहित अन्य अनेक सन्त एवम् विद्वान मंचासीन थे |