
ताश के पत्तों पर करोड़ों रुपये दांव पर लगे, जुए की फड़ पर नही दिखी दो हाजरा की नोट
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दिवाली पर्व पर शहर से लेकर गांव तक जुए की फड़ सजी रही। ताश के पत्तों पर करोड़ों रुपये दांव पर लग गए। यह सिलसिला धनतेरस से शुरू होकर दीवाली के दूसरे दिन तक चलता रहा। प्रयागराज के देहात क्षेत्रों में तो वहीं शहर के सिविल लाइंस कोतवाली शाहगंज घंटाघर मुट्ठीगंज बहादुरगंज गऊघाट कीडगंज नैनी झूसी दारागंज बघाड़ा तेलियरगंज फाफामऊ सहित कई क्षेत्रों में सड़कों किनारे जुए के अड्डे खुलेआम चल रहे थे।
धनतरेस के दिन से ही जुए का फड़ लगना शुरू हो गया था। जुए में गरीब-अमीर सभी ने किस्मत आजमाई। शहर से लेकर गांव तक जुआरियों का मजमा लगा रहा। फड़ पर जुआरी सारी रात नोटों की वर्षा करते रहे। हारने वालों को फड़ पर पैसे की कमी नहीं रही। जुआ खेलने वालों को कर्ज पर पैसा देने वाले भी फड़ के आसपास मौजूद रहे। जिले में शहर से लेकर गांव तक तीन के बीच में जुआरियों ने ताश के पत्तों पर करोड़ों रुपये दांव पर लगाए। जुआरी हार-जीत की बाजी लगाते रहे और पुलिस सड़कों पर फर्राटा भरती रही। यदा-कदा जगहों पर ही पुलिस छापेमारी कर सकी। हालांकि छापेमारी में पुलिस के हाथ बहुत कुछ नहीं लग सका। जुआरी पुलिस को देखते ही कई स्थानों से रफूचक्कर हो गए।