
स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एवं स्वस्थ जीवन बनाए रखने के लिए यहा सेवा कार्य किए जाएंगे। डॉ सुशील सिन्हा
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जॉर्ज टाउन लाउदर रोड स्थित द्वारिका सुपर स्पेशलिस्ट एंड वैलनेस सेंटर का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कर कमलों के द्वारा किया गया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में मोदी एवं योगी सरकार एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की योजना के अंतर्गत क्रांतिकारी कदम उठा रही है। जिससे कि हमारी चिकित्सकीय शिक्षा सुविधानुसार हमारे छात्र प्राप्त कर सकें और डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा कर सके और आगे कहा कि और प्रयागराज में जितने भी अस्पताल है। जितनी सुविधा सरकार के द्वारा आज दी जा रही है। पहले कभी नहीं हुई और आगे उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कालखंड में डॉक्टरों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता और कहा कि प्रयागराज के विकास के लिए कार्यरत हूं ।और भविष्य का प्रयागराज सुंदर सुसज्जित और विकसित हो इसके लिए हर कदम उठा रहा हूं और आगे कहा की आज प्रयागराज का बदला हुआ स्वरूप दिख रहा है और अपने प्राचीन सांस्कृतिक गौरव को प्राप्त कर रहा है और प्रयाग वासी सुकून का जीवन जी रहे हैं । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वी के सिंह ने शासन की ओर से ऐम्स दिए जाने की मांग की।इस अवसर पर वैलनेस सेंटर के डायरेक्टर डॉ सुशील सिन्हा ने कहा कि यह सेंटर स्वस्थ लोगों को स्वास्थ्य के लिए शुभारंभ किया गया है । जिससे कि वह किसी भी बीमारी से ग्रसित ना होने पाए और जहां पर लोगों को योगा, मेडिटेशन , नेचुरल पैथी की विधियों से लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एवं स्वस्थ जीवन बनाए रखने के लिए सेवा कार्य किए जाएंगे।इस अवसर पर डॉ रितु सिन्हा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ए के गुप्ता ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने करते हुए सभी के प्रति आभार जताया
कार्यक्रम का संचालन डॉ ए के राय ने किया।