दीपावली मिलन समारोह में हुई जी एस टी की बात

 

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या इण्टर कालेज के प्रांगण में व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा हेतु शासन जी एस टी को और सरल करे। क्योंकि यह अभी भी लोगों की समझ में नहीं आ रहा है। विशिष्ट अतिथि व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता व आर्य कन्या इण्टर कालेज के प्रबन्धक पंकज जायसवाल ने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा कि देश की आर्थिक प्रगति व विकास व्यापारियों के टैक्स से ही होता है। इसलिये सरकार की योजनाओं में व्यापारी हितों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत हैं। अध्यक्षता कर रहे विजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों तथा अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आपकी एकता ही आपके हितों की रक्षा कर सकता है इसलिये व्यापारी एकता समिति को और भी अधिक मजबूत करना होगा। संचालन अखिलेश जायसवाल ने किया है। समारोह में मुख्य रूप से सर्वश्री मनीष गुप्ता विशाल अग्रहरि ब्रह्म प्रकाश यादव रामजी केसरवानी महेश मिश्रा गोपाल जी केसरवानी प्रमोद बंसल बसंत लाल आजाद चंद प्रकाश कौशल नवरत्न कत्याल श्वेता गुप्ता अवधेश नारायण वर्मा शिव शंकर केसरवानी कलावती गुप्ता अनीता गुप्ता सोनी गुप्ता आदि शामिल रहे।

Exit mobile version