इलाहाबाद समाचार

जिलाधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण

इलाहाबाद। जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 ने बुधवार शाम को हुई तेज बारिश के बाद जलभराव वालें स्थलों का देर रात तक निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। जिलाधिकारी बारिश के तुरन्त बाद जल भराव वाले क्षेत्रों का जायजा लेने निकल पड़े। उन्होंने मौके पर सभी कार्यदायी संस्था, नगर निगम, एडीए, जल निगम, बिजली विभाग के अधिकारियों के निरन्त सम्पर्क में रहते हुए, जलभराव वाले क्षेत्र से जल निकासी की व्यवस्था करायी गयी।

इस क्रम में जिलाधिकारी सर्वप्रथम कुन्दन गेस्ट हाउस के सामने पहुंचे, वहां पर उन्होंने नागरिकों से पानी की स्थिति का जायजा लिया, जिसमें वहां के नागरिकों ने बताया कि इस बार बहुत ही जल्द पानी की निकासी कर दी गयी। इसके बाद जिलाधिकारी बाघम्बरी तिराहे पहुंचे जहां पर पानी की निकासी के लिए पम्पसेट लगा था, वहां पर पहुंचकर पम्पसेट को चालू कराकर चेेक किया और पानी निकासी का पूरा वहां के अधिकारियों से जानकारी लेते रहे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।

जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओ और विभागों को निर्देशित किया है कि कहीं पर भी जल भराव वाली स्थिति नहीं आनी चाहिए। प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है। स्थिति नियंत्रण में है और पूरी मुस्तैदी के साथ जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button