
छात्रों की हुई गिरफ़्तारी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को न बुलाए जाने के विरोध में छात्रों ने रस्सी से हाथ बांध गुलाब का फूल दे कर जताया विरोध ।अगुवाई कर रहे छात्र नेता सौरभ सिंह बंटी ने कहा विश्व में कोई ऐसा विश्वविद्यालय नही होगा जहा दीक्षांत समारोह में छात्र ही नही बुलाए गए हो ऐसा कीर्तिमान सिर्फ़ इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय को मिला है जहाँ छात्रों के कार्यक्रम में छात्र ही नही । छात्र नेता अमित दिवेदी कहते है ये छात्रों का दीक्षांत नही कुलपति के भ्रष्टाचार का कार्यक्रम है जिसने वह अपने भ्रष्टाचार को ढकने के लिए बिना छात्रों के दीक्षांत करा रही । छात्र नेता अजय यादव सम्राट कहते है कुलपति अपने भ्रष्टाचार से इतनी डरी हुई है क़ी ना तो किसी छात्र से संवाद करती है ना ही छात्र संघ बहाल करती है उन्हें पता है की अगर छात्र संघ आ गया तो उनके भ्रष्टाचार की कलाई खुल जाएगी इसी कारण बिना छात्रों के दीक्षांत कराया जा रहा है । इस दौरान छात्र नेता राहुल पटेल , हरिकेश हैरी ,मब्बसिर हारुन नवनीत ,अजय भारद्वाज मसूद अंसारी ,अंकित , सुमित , शिवंश ,गोलू आदि छात्र मौजूद रहे ।