
लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। पांचवें चरण आंदोलन में समस्त ऊर्जा निगमों के मुख्यालय “शक्ति भवन” लखनऊ के समक्ष प्रातः से दो दिवसीय शांतिपूर्ण विशाल विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया जिसमें प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों से आये लगभग दस हज़ार की संख्या में टैक्नीशियन कर्मियों ने प्रतिभाग करते हुए ऊर्जा प्रबन्धन के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।संघ के केंद्रीय संरक्षक डी के मिश्र ने बातया कि पूर्व में संघ द्वारा जारी प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन प्रदेश के यशस्वी ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा के दखल एवं संवर्ग की समस्याओं के शीघ्र समाधान किये जाने सम्बन्धी आश्वासन उपरान्त ही वापिस लिया गया था परंतु ऊर्जा प्रबधन की हठधर्मिता व संवर्ग के प्रति घोर उदासीनता के परिणामस्वरूप तकनीकी कर्मचारियों मे अत्यंत रोष व्याप्त है जिससे विवष होकर संघ द्वारा पुनः प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा लगातर अड़ियल रवैया अपनाते हुए संघ के ऊपर अंदोलन थोपा जा रहा है। वर्तमान में जारी प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के पहले चार चरण संपन्न होने के बाद भी ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा शांतिपूर्ण समाधान निकाले जाने की बजाय दिनांक 25 अक्टूबर 2021 को प्रबन्ध निदेशक उप्र पावर कारपोरेशन लि. की अध्यक्षता में ऊर्जा प्रबन्धन व संघ प्रतिनिधि मंडल के मध्य सम्पन्न द्विपक्षीय वार्ता में हुई चर्चा व बनी सहमतियों के विपरीत कार्यवृत्त जारी कर अनावश्यक रूप से टकराव की स्थिति उत्पन्न की जा रही है। संघ द्वारा संवर्ग हित मे उक्त कार्यवृत्त को अस्वीकार करते हुए पूर्व प्रस्तावित आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि संघ सदैव शांतिपूर्ण रूप से द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से संवर्ग की जायज मांगों/ समस्याओं का निवारण चाहता है परंतु प्रबंधन द्वारा पूर्व में जारी विभिन्न द्विपक्षीय वार्ताओं उपरांत उनके द्वारा कार्यवृतों का क्रियान्वयन किये जाने की बजाय साल भर से परीक्षण के नाम पर जान-बूझ कर खानापूर्ति करते हुए संघ के ऊपर आंदोलन थोपा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि शीघ्र ही ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा अपनी हठधर्मिता छोड़कर पूर्व में बनी सहमति के अनुसार परिणामी आदेश जारी नहीं किये जाते हैं तो आंदोलन के प्रस्तावित अग्रिम चरणों में आंदोलन को और तीव्र बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। आज सम्पन्न विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में संघ के समस्त केन्द्रीय, परिक्षेत्रीय, क्षेत्रीय जिला परियोजना पदाधिकारियों समेत हज़ारो की संख्या में तकनीकी कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से चंद्रभूषण उपाध्याय, अखिलेश गुप्ता, धवन पाल, वेद प्रकाश, सत्यनारायण उपाध्याय, नीरज कुमार तिवारी, विपुल कंबोज, अभिमन्यु कुमार, शैलेन्द्र सिंह, धवन पाल, नरेंद्र मिश्र,कमलेश पटेल, गुरुनारायन, अनिल राठौर, रंजीत सिंह, कमल शर्मा, अनिल कुमार, विवेक शुक्ला, प्रदीप यादव, अजय गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।