
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व
क्षेत्राधिकारी दारागंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार दुबे थाना दारागंज जनपद प्रयागराज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्त प्रथम पक्ष के अरूण निषाद पुत्र ओमप्रकाश निषाद नि0 शास्त्री ब्रिज के नीचे पूरापडाइन थाना दारागंज जनपद प्रयागराज उम्र 19 वर्ष व द्वितीय पक्ष के आनन्द शर्मा पुत्र शिवपूजन शर्मा नि0 झोपडपट्टी पूरापडाइन थाना दारागंज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 27 वर्ष को शान्ति भंग में 151/107/116 सीआरपीसी मे जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में अन्तर्गत रिपोर्ट प्रेषित कर समक्ष न्यायालय भेजा गया।