
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के प्रयाग आगमन पर प्रयागराज सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी जी की अगुआई में पूर्व विधायक करछना दीपक पटेल और प्रभारी यमुनापार ओंकार केशरी जी की उपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्र मुन्ना भैया ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया । वही भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के प्रयागराज आगमन पर चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के प्रांगण में उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से गुरुप्रसाद मौर्य डॉक्टर एल एस ओझा राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा राजेश गुप्ता मनु कक्कड़ हिमालय सोनकर वैभव जायसवाल एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।