इलाहाबाद। कीटगंज में मकान कब्ज़ा करने के लिए एक शख्स ने महिला पर एलपीजी सिलेंडर में आग लगा कर हमला करने की कोशिश की ।
दरअसल इस शख्स ने कीट गंज में अकेली रहने वाली महिला के मकान पर जबरजस्ती कब्ज़ा करने का प्रयास किया लेकिन जब महिला ने विरोध किया और इलाके के लोगो को इखट्टा करने के लिए आवाज़ लगाई तो आरोपी ने घर से एलपीजी सिलेंडर उठा कर उसमे आग लगाई और जलता सिलेंडर महिला पर फेकने के लिए दौड़ पड़ा ।
इस हमले से डरी महिला तेज़ी से भागते हुए गली के बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। हालाँकि ये पूरी घटना सामने लगे सी सी टीवी में कैद हो गयी सीसी टीवी में साफ देखा जा सकता है की एक शख्स जलता सिलेंडर लेकर महिला पर फेकने के लिए उसे दौड़ा रहा है । इस मामले में पुलिस ने सी सी टीवी को सुबूत मान कर आरोपी शख्स के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
इलाहबाद के कीडगंज में महिला के पीछे जलता सिलेंडर लेकर हमले का प्रयास कर रहा ये शख्स इलाके का दबंग आफताब अहमद है।
इसकी नियत इलाके में रहने वाली महिला के मकान पर कब्ज़ा करने की नियत काफी दिनों से थी ९ जुलाई को आफताब जबरन महिला के घर घुस कर कब्ज़ा करने की कोशिश की।
इस का विरोध करने के लिए महिला ने चिल्ला कर इलाके के लोगो को जमा करने लगी इस से गुस्साए आफताब ने घर के अंदर रसोई से एलपीजी सिलेंडर उठाया और उसके नाब में आग लगा कर महिला को दौड़ा कर जलते सिलेंडर से महिला पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की महिला ने अपनी जान बचाने के लिए गलिये से बेतहाशा भागी और किसी तरह जान बचाई।
महिला की शिकायत और सी सी टीवी देखने के बाद कीट गंज पुलिस ने आफताब के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ASP- सुकीर्ति माधव के मुताबिक जांच के बाद आरोपी की ग्रिफ्तारी भी की जाएगी और महिला की सुरक्षा के लिए सम्बंधित थाने को निर्देश भी दे दिया गया है।