प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा की कड़ी प्रतिक्रिया, पंचायत चुनाव में बुरी तरह से हारी भाजपा के नेता मानसिक दिवालिया पन के शिकार, हताशा में कर रहे अनर्गल प्रलाप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा की गई टिप्पणी पर सपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केशव मौर्य के बयान को हताशा और मानसिक दिवालिया पन में दिया गया बयान बताते हुए कहा है कि अपने कर्मों से अंतर्द्वंद मे फंसी भाजपा और उसकी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है l सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई बहुत महत्व पूर्ण बैठक में आज कहा गया कि केशव पहले अपनी सरकार जो कि आक्सीजन पर टिकी हुई है अपना प्रयास और ध्यान उस ओर लगाएं फिर अखिलेश यादव जी के बारे में कुछ बोलें l सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य जी ओ बी सी कोटे से आते हैं l जिसकी आबादी प्रदेश में प्रभावशाली है l अफ़सोस है कि नेता के रूप में केशव जी का काम सिर्फ योगी जी को अगौछा पकड़ाना रह गया है l योगेश यादव ने आगे फिर कहा कि केशव पहले सरकार और भाजपा में अपना ग्राफ ठीक करें l तंज कसा कि दिल्ली और लखनऊ में हिचकोले अभी शांत नहीं हुए हैं l आगे बड़ा संकट है l सरकार नाकाम है, मुख्य मंत्री निष्क्रिय हैं l अपने कर्मों से भाजपा सरकार की विदाई तय है l प्रदेश मे 2022 में सपा की सरकार होगी। विधानपरिषद सदस्य डॉ मान सिंह यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता के के श्रीवास्तव,श्रीमती मीना तिवारी आदि वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में समाजवादीपार्टी के बढ़ते ग्राफ से भाजपाई बौखलाहट, निराशा, घबराहट से उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं । अखिलेश यादव जी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, अमित शाह, नरेंद्र मोदी भयभीत हैं l यही कारण है कि दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा चल रही है l इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्व डॉ मान सिंह यादव, के के श्रीवास्तव, गुलाब सिंह यादव, रामा नंद भारती,  धर्म राज पटेल,नरेंद्र सिंह, श्रीमती मालती यादव, मेराज आरिफ, डॉ सरताज आलम,राम मिलन यादव, राम सुमेर पाल, अनिल यादव, दान बहादुर मधुर, कमलेश रतन यादव, नटे चौधरी, आर एन यादव, रवि मिश्रा, ननकऊ यादव, अमित बनकट, जीशान सिद्दीकी आदि नेतागण मौजूद रहे l

 

Related Articles

Back to top button