
परिवार में मचा कोहराम
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनपद प्रयागराज से सेवानिवृत्त जिला समाज कल्याण अधिकारी दीना नाथ राम की मंगलवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही उनके परिजनों व शुभचिंतकों तथा विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार बहुत ही मिलनसार बलिया निवासी डीएन राम जनपद प्रयागराज समाज कल्याण विभाग से वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हो गए थे और रिटायरमेंट के बाद अपने परिवार के साथ इलाहाबाद के सिविल लाइंस में रह रहे थे। पिछले दिनों डेंगू की चपेट में आने से अस्वस्थ हो गए और इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती थे। विकास भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुःखद प्रकट कर उनकी आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की। समाज कल्याण के शिक्षकों व संगठन के पदाधिकारियों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।