इलाहाबाद। कोरांव तहसील से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह हाल हैं प्राथमिक विद्यालय पथरताल का जहाँ पहली ही बारिस में विद्यालय प्रबन्ध के दावों की पोल खुल गई ।
यहां बच्चों को अपनी प्यास बुझाने के लिए घुटने भर पानी में चलकर जाना पड़ रहा है।
पानी में चलकर बच्चों को प्यास बूझाने में विद्यालय प्रबन्ध की लापरवाही साफ उजागर है जिसका खामियाजा बच्चों को उठाना पड़ रहा है।
साफ है कि विद्यालय प्रबन्धन शायद बच्चों के बचपना पूर्ण जीवन में कोई अनहोनी ही चाहता है ।तभी तो विद्यालय परिसर के रास्ते में भरे पानी की समस्या को दूर करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है ।
अनुराग दर्शन ने जब इस सम्बन्ध गॉव के प्रधान प्रतिनिधि राजा चौबे से बात की तो उन्होंने बच्चों के प्रति कर्तव्यपरायणता की बात करते हुए विद्यालय की समस्या को उच्चाधिकारियों से वार्ता करके जल्द ठीक कराने की बात कही।