मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष होगा: कौर

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ 49वा राज्य महासम्मेलन

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर ने जोर देकर कहा की किसान एवं मजदूरों को एकजुट होकर केंद्र सरकार की जनविरोधी एवं कारपोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करना होगा । हालात बद से बदतर होती जा रहे हैं जिससे युवा वर्ग में हताशा बनती जा रही है। श्रीमती कौर आज उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ एटक के 49 वे राज्य महासम्मेलन मैं दूसरे दिन प्रतिनिधि शब्द को संबोधित कर रही थी। खचाखच भरे साहित्य सम्मेलन के मंडपम हाल में उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर कारपोरेट घरानों के इशारे पर केंद्र की मोदी सरकार नीतियां बना रहे हैं जिससे देश की लोकतांत्रिक एवं अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है हालात यहां तक पहुंच गए हैं स्वास्थ्य सेवाएं आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए मेहनतकश लोगों के बीच भुखमरी खतरनाक रूप से आगे बढ़ रही है ग्लोबल हंगर इंटेक्स में भारत पड़ोसी देशों से भी बदतर स्थिति पहुंच गया है जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल और प्रदर्शन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष जवाहर लाल विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ अध्यापक संघर्ष करना होगा इसके लिए कर्मचारियों की एकता आवश्यक वही उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के उप महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि सम्मेलन में आए प्रतिनिधि संकल्प लें कि वह प्रतिरोध के लिए हमेशा आगे रहेंगे श्रमिक नेता हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि प्रदेश की सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा । इस अवसर पर संघ के प्रदेश महामंत्री केसर सिंह रावत प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह , रामकृपाल यादव,चंद्रभान राय मोहम्मद जुबेर शिव नारायण तिवारी मानवेंद्र सिंह स्वागत मंत्री ललन राम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए सम्मेलन का संचालन प्रदेश के मुख्य महामंत्री महेंद्र राय ने किया।

Exit mobile version