क्रेट में नए सत्र के लिए प्रवेश के लिए छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 479 वां दिन भी जारी रहा।

आज अनशन स्थल पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में क्रेट में नए सत्र के प्रवेश की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए कुलपति को छात्र कल्याण अधिष्ठाता के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि पिछले वर्ष भी क्रेट की प्रवेश प्रक्रिया कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया था। और क्रेट प्रवेश की प्रक्रिया बहुत विलंब हो चुकी थी। जिससे कि शोधर्थीयों का शोध कार्य सुचारू रूप से न चल सका। पिछली बार की गलती इस बार भी छात्रों के भविष्य को देखते हुए न दोहराई जाए।

नवंबर माह शुरू हो जाने के बाद भी, बार-बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके लिए जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए। यही छात्रहित और न्यायहित में होगा।

इस मौके पर छात्र नेता नवनीत यादव, मुबाशिर हारून,अरविंद यादव, मसूद अंसारी ,राहुल यादव, ललित सिंह, राहुल पटेल, शिव शंकर सरोज, अरविंद यादव,हरिकेश कुमार,आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version