फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग गांव में शुक्रवार की रात महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। झूंसी के छतनाग गांव निवासी नीसा देवी गौतम 32वर्ष पत्नी संजय गौतम के एक पुत्र और तीन बेटियां है। नीसा का पति मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार की रात कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर नीसा ने कमरे के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके बच्चों ने मां का शव फंदे पर लटकता देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और उसके मायके वालों को खबर दी। शनिवार भोर में नीसा के मायके वाले पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Exit mobile version