रेलवे ट्रैक पर मिला किसान का शव

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। नवाबगंज थाना क्षेत्र के जमुआ भवानीपुर गांव में शनिवार की सुबह एक किसान का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
नवाबगंज के जमुआ भवानीपुर गांव निवासी अमृत लाल उर्फ पिन्टू 43वर्ष पुत्र ननका खेती करके पांच पुत्र और एक पुत्री एवं पत्नी गीता देवी का भरण-पोषण करता था। शनिवार की भोर वह घर से बताकर निकला शौंच के लिए जा रहें है। सुबह जब लोगों ने देखा तो घर से लगभग सौ मीटर दूर रेलवे ट्रक पर मृत पड़ा था। घटना की जानकारी उसके परिजनों एवं पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Exit mobile version