पीडब्लूडी को हराकर पीयूवीवीएनएल बना फ्रेंडशिप कप का विजेता

सूफियान मैन ऑफ द टूर्नामेंट, मोनू बेस्ट बैट्समैन, अमर बेस्ट बालर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीयूवीवीएनएल) ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) को 10 रन से हराकर फ्रेंडशिप क्रिकेट कप पर कब्जा जमाया।
फाफामऊ मैदान पर शनिवार को खेले गये मैच में टॉस हारकर पीयूवीवीएनएल ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन (मोनू 38, प्रदीप तिवारी 37, सूफियान खान 20, चंद्रेश यादव 2/27) बनाकर पीडब्लूडी को 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन (राहुल सिंह 31, अवधेश 27, नितिन यादव 22, सत्येंद्र 21, सूफियान खान 3/36, अमर बहादुर 2/24) पर सीमित किया। मैच के बाद मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता विनोद कुमार एवं अधीक्षण अभियंता आरके सिंह ने पुरस्कार वितरित किये। प्रदीप तिवारी को मैन ऑफ दि मैच, मोनू को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अमर बहादुर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं सूफियान खान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अधिशाषी अभियंता बीके सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत, पीयूवीवीएनएल के क्रीड़ाधिकारी संजय मेहरोत्रा धन्यवाद ज्ञापन एवं बीबी राय ने संचालन किया। इस मौके पर अधिशाषा अभियंता मनोज गुप्ता एवं सहायक अभियंता शिवम रंजन भी मौजूद रहे।

Exit mobile version