दीपावली छट के बाद सफाई मे जूटे नगर निगम समाजिक कार्यकर्ता घाटो पर- दुकानजी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर को साफ स्वच्छ बनायें रखने के लिए दीपावली और छट पूजा से शहर गली मोहल्ले गंगा संगम के घाट पर फैली गन्दगी को नगर निगम समाजिक कार्यकर्ता संस्था के लोग सफाई करने मे लगे साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करतें हुयें कह रहे है अपने शहर और गंगा के घाटों को साफ स्वच्छ बनायें रखें गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए उसमे माला फूल हवन सामग्रि या अन्य कोई भी सामग्री न डाले जिससे गंगा साफ स्वच्छ बनी रहे वही सामाजिक कार्य कर्ता घाट से मालाफूल गणेश लक्ष्मी की मूर्ति के अलावा अन्य फेकी हुई सामाग्री इकट्ठा कर एक जगह इकट्ठा करने पर नगर निगम के गाड़ी के कर्मचारी उसे उठा कर यथा स्थान पहुचा रहे वही नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेन्द्र कुमार तिवारी दुकानजी स्वच्छता के प्रति घूम घूम कर लोगों को नाविकों तिर्थपुरोहितो को जागरूक करते हुये कह रहे हैं बाहर से आने वाले भक्तों को स्वच्छता के प्रति गंगा को प्रदूषण से बचाये रखनें के लिए उसमे कोई भी सामग्री न डाले जिससे गंगा साफ स्वच्छ बनी रहे पालिथिन का प्रयोग न करे न दूसरे को करने दे स्नान करने के पहले घाट पर श्रमदान कर स्नान करे

Exit mobile version