
रैली के माध्यम से देश के किसानों को देंगे संदेश, बतायेंगे उपलब्धियां
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। मोदी एवं योगी सरकार ने किसानों के हित में अनेकों कल्याणकारी फैसले लिए हैं। इसी को लेकर किसान मोर्चा 16 से 30 नवम्बर तक भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा फोटो-01 वार्ता करते भाजपा महानगर अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर विशाल किसान ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। जिसका उद्घाटन मऊ से प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह करेंगे। उक्त विचार भाजपा किसान मोर्चा के अंतर्गत सिविल लाइन कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर किसानों के लिए उन्नत, प्रगति एवं उत्थान का प्रतीक है। इसीलिए किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली का आयोजन कर रहा है। इस रैली के माध्यम से देश के किसानों को संदेश देंगे कि आजादी के बाद केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जितने किसानों के हित में कार्य किए गए हैं उतने अभी तक किसी सरकारों ने नहीं किया।
उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रथम कैबिनेट की बैठक में योगी ने लगभग 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कृषि ऋण माफ किया और बिजली का सरचार्ज भी माफ किया। चार वर्षों में योगी सरकार ने 3 नई चीनी मिले लगवाई और 14 नए डिस्टलरी खोलें तथा 20 चीनी मिलों की क्षमता वृद्धि आधुनिकीकरण किया। सरकार के प्रयास से गन्ने की खेती का क्षेत्रफल 20 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 28 लाख हेक्टेयर हो गया और चीनी उत्पादन एवं एथेनॉल उत्पादन में देश में नंबर एक पर हो गया। उन्होंने कहा कि उप्र में एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड योजना के अंतर्गत गोदाम और कोल्ड स्टोरेज का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे किसानों को उसके उपज का वाजिब दाम मिलेगा। सरकार द्वारा 220 नई मंडी स्थल निर्मित किए गए और 27 मंडी स्थलों को आधुनिकीकरण किया गया। अमरोहा व वाराणसी में मंडी परिषद इंटीग्रेटर पैक हाउस की स्वीकृति दी गई। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि सरकार की तरफ से 20 नए कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना की गई और द मिलियन फार्मर स्कूल में 55 लाख से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। भारत सरकार के अखिल भारतीय मार्केटिंग पोर्टल से उत्तर प्रदेश भी जुड़ा है तथा 291 वर्चुअल मंडियों के माध्यम से प्रदेश के 87 लाख किसान व 34 हजार व्यवसाई जुड़ कर व्यापार कर रहे हैं। पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 23552 सोलर पंप स्थापित किए गए जिससे किसानों को डीजल एवं बिजली पर निर्भरता कम हो गई है। किसानों को कृषि यंत्रों पर मूल्य का 50þ अनुदान दिया जा रहा है एवं एफपीओ पंजीकृत किसान समिति एवं पंजीकृत स्वयं सहायता समूह को कृषि मशीनरी बैंक स्थापित करने के लिए यंत्रों पर 80þ अनुदान दिया जा रहा है। गणेश केसरवानी ने बताया कि बुंदेलखंड में खेत तालाब योजनांतर्गत किसानों को जल संचयन व भूमि जल स्तर बढ़ाने के लिए डीबीटी के माध्यम से छोटे तालाब हेतु 52500 व बड़े तालाब हेतु एक लाख 14 हजार का अनुदान दिया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि और किसानों के लिए जितने 7 वर्षों में काम हुए उतने आजादी के 70 सालों में भी नहीं हुए। कहा कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35 नई फसलों की ब्राइटी को राष्ट्र को समर्पित किया। किसान सम्मान निधि के तहत सरकार ने 9 किस्तों में 1.53 लाख करोड़ से अधिक सहायता राशि किसानों को सीधे उनके खाते में पहुंचाई है। इस अवसर पर राजेश सिंह पटेल, राजेश केसरवानी, आकाश गुप्ता, सनी सिंह, अंजनी सिंह, शारदा ओझा आदि उपस्थित रहे।