डीआरएम ऑफिस के बाहर नारेबाजी के बीच पुतला जलाया

डीआरएम ऑफिस में कथित भ्रष्टाचार का लगा आरोप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज डीआरएम ऑफिस में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने रेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए डीआरएम ऑफिस के बाहर नारेबाजी के बीच पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और आरपीएफ जवानों ने प्रदर्शनकारियों से पुतला छीनने की कोशिश की, हालांकि धक्कामुक्की के बीच प्रदर्शनकारियों ने पुतला आग के हवाले कर दिया। नवाब यूसुफ रोड पर प्रदर्शन के दौरान नवाब यूसुफ रोड पर जाम के हालात भी बने। प्रदर्शनकारी रेल प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे।

Exit mobile version