
अम्बेडकरनगर में आयोजित रघुराजी कप अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता
अखबरपुर (अनुराग दर्शन समाचार )। अम्बेडकरनगर में खेली जा रही रघुराजी कप राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आज खेले गए उद्घाटन मैच में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने गैलेक्सी ऍफ़ सी फ़ैज़ाबाद को 4-1 से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किये I अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार अकादमी की ओर से नितिन ने दो, प्रवर एवं विपिन ने एक- एक गोल किये I नॉर्दन अकादमी मध्यांतर में १-१ से बराबरी पर थी I अकादमी के गोलकीपर अतुल यादव ने मैच में कई सुन्दर बचाव किये I अकादमी अपना अगला मैच 19 नवंबर को खेलेगी । गोलकीपर्स – अतुल यादव, किशन श्रीवास्तव डिफेंडर्स- विवेक पॉल, हर्षवर्धन सिंह, कुंदन सिंह, शिवम सिंह, विपिन। मिडफ़ील्डर्स – अखिलेश, आज़ाद पांडेय, आकाश श्रीवास्तव गौरव, शाहिद। फॉरवर्ड्स-प्रवर धनराज सिंह, शांतनु सिंह, हर्षित ओझा, नितिन।