
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 5 सूत्री ज्ञापन जिला अधिकारी प्रयागराज के माध्यम से भेज कर व्यापारियों के विभिन्न मांगो से अवगत कराया । महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने सभी अधिकारियों के सामने ज्ञापन को पढ़कर पुरजोर तरीके से मांग की,जैसे कि बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जाए, जीएसटी रजिस्टर व्यापारियों द्वारा चुनाव कराकर विधान परिषद सदस्य सुना जाए, 3 सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए, पेट्रोल डीजल रसोई गैस को जीएसटी के दायरे में लाया जाए, वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू किया जाए। ज्ञापन को ए सी एम् २ ले लेते हुए कहां की, व्यापारियों की इस मांग को मैं प्रधानमंत्री को भेज दूंगा, ।
आज ज्ञापन देने का नेतृत्व प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, ने किया, जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, मंत्री आलोक कनौजिया, जूही जायसवाल सिविल लाइंस उद्योग व्यापार के महामंत्री अमित सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिंह रघुवंशी, विशाल कनौजिया, हरेंद्र सिंह लाली सरदार, बृजेश शामिल रहे।