किसान विरोधी बिल वापसी की घोषणा, वक्ती फैसला है: नरेन्द्र सिंह

सपा नेता ने कहा कि ये पब्लिक है सब जानती है

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रधानमंत्री द्वारा किसान विरोधी तीनों बिल वापसी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने इसे समाजवादी विजय रथ यात्रा की पहली विजय बताते हुए किसानों को बधाई तथा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार प्रकट किया। नरेन्द्र सिंह ने कहा कि सपा को मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा घबड़ा गई है। गाजीपुर से लखनऊ तक उमड़े जनसैलाब ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हिलोर दिया।बाइस के चुनाव मे अपनी पार्टी की जमानत बचाने के लिए पीयम साहब ने बिल वापसी की घोषणा किया है। लेकिन ये पब्लिक है सब जानती है। अबकी अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सपा सरकार बनना तय है।

Exit mobile version