
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद कई कलाकार बॉलीवुड में कदम रखते हैं और सफल भी होते हैं। टीवी एक्ट्रेस महिमा मकवाना बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है। वह सलमान खान के साथ फिल्म ‘अंतिम द फाइनल ट्रूथ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान के जीजा आयुष शर्मा भी नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले अंतिम का रोमांटिक ट्रैक होने लगा रिलीज हुआ है। इस गाने में फैंस को महिमा और आयुष की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली है। इस गाने में दोनों के इंटीमेट शॉट भी दिखाए गए हैं। अब महिमा ने आयुष के साथ रोमांटिक सीन शूट करने पर अपनी बात कही है। महिमा से जब आयुष के साथ इंटीमेट सीन शूट करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं नर्वस थी और मैं हिचकिचा रही थी क्योंकि ये मेरा पहला बॉलीवुड गाना है और पहला हमेशा स्पेशल होता है। मैं इस तरह के रोमांटिक गाने देखकर बड़ी हुई हूं। रोमांटिक सीक्वेंस शूट करना सबसे मुश्किल होता है जो आपकी लाइफ के सबसे अवास्तविक क्षणों में ला दिया है। हम रियल लाइफ में ऐसे थोड़ी ना प्यार करते हैं। महिमा ने आगे कहा- होने लगा गाने में कुछ भी चीप नहीं लग रहा है. तो मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं अनफंफर्टेबिल थी क्योंकि मुझे पता था कि यह सुंदर लगेगा क्योंकि यही हमारा इरादा था। जहां महिमा इस गाने को शूट करने के दौरान अनकंफर्टेबिल थे वहीं आयुष भी काफी असहज महसूस कर रहे थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि इस गाने की शूटिंग के दौरान वह पैरानोइड थे। साथ ही इंटीमेट सीन शूट करते समय काफी असहज महसूस कर रहे थे। अंतिम की बात करें तो सलमान खान फिल्म में एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं वहीं आयुष शर्मा गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।