भंडारे के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नई झूंसी धर्मशाला रामलीला मैदान (टाउन एरिया) में केसरवानी परिवार द्वारा एक भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया । कथा प्रवक्ता आचार्य सदानंद जी महाराज (वृंदावन मथुरा) जी रहे भागवत कथा पूरे तरीके से सफल रहा कथा के समापन पर हवन यज्ञ और महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि के रूप में आई भाजपा नेता महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने उपस्थित ग्रामवासियों से कहा कि इस तरह का धार्मिक अनुष्ठान कराने से गांव घर में पवित्र एवं स्वच्छ वातावरण की बद्धि होती है । तथा सभी ग्रामवासी पूण्य के भागीदारी बनते हैं। कहा कि वैज्ञानिक पद्धति के मतानुसार इस तरह का हवन यज्ञ कराने से अनेक प्रकार की आस पास के जीवाणु तथा शरीर का भ्रम दूर हो जाता है। मौके पर आयोजन कर्ता सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद केसरवानी, पुत्र लव केसरवानी, कुश केसरवानी, पवन केसरवानी, श्रवण केसरवानी श्याम केसरवानी, राम केसरवानी ,मोहित केसरवानी मंडल सहित काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। बच्चे बूढ़े युवा और महिलाओं ने विशाल भंडारे में शामिल होकर महायज्ञ को सफल बनाया।

Exit mobile version