
श्रीमद् भागवत कथा रस वर्षण का आयोजन मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका में
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन एवं दिव्य श्री राधा सखी मंडल के द्वारा एक बैठक मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका मुट्ठीगंज में आयोजित की गई इस अवसर पर मिशन के सह प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक समिति के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा रस वर्षण का आयोजन मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका में किया जाएगा जो प्रखंर राष्ट्र चिंतक डॉ अनिरुद्ध जी महाराज वृंदावन के द्वारा कही जाएगी। बैठक में मिशन के संस्थापक कर प्रखर राष्ट्र चिंतक डॉक्टर अनिरुद्ध महाराज ने कहा कि इस वर्ष कथा के आयोजन के दौरान कोरोना काल में मृत आत्माओं की शांति के लिए विशेष पूजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक कुमार नारायण ने की बैठक में प्रमुख रूप से कुमार नारायण गोवर्धन दास गुप्ता नीरज गुप्ता राजेश टंडन सचिन जायसवाल आयुष श्रीवास्तव आनंद बिहारी त्रिपाठी कृपाशंकर एवं समिति के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।