उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के उपाध्यक्ष राकेश शरण मिश्रा को फिर सदस्य मनोनीत किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के उपाध्यक्ष राकेश शरण मिश्रा को को-आप्टेड सदस्य मनोनीत किया गया है मनोनयन का प्रमाणपत्र बार कौंसिल के चेयरमैन जय नारायण पांडेय द्वारा दिया गया । इस अवसर पर कर अधिवक्ता प्रयागराज द्वारा मनोनीत सदस्य राकेश शरण मिश्रा का बार काउंसिल में स्वागत एवम अभिनंदन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के उपाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह भदौरिया उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के प्रांतीय चेयरमैन विपिन कुमार सिंह उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के कार्यकारणी सदस्य मनीष श्रीवास्तव द टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद केशरवानी,डिस्ट्रिक टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के के मिश्रा,महामंत्री सरदार त्रिलोचन सिंह इलाहाबाद टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल चंद्र जायसवाल, महामंत्री विनोद पांडेय , दिनेश मिश्रा अमित विस्वास एवं मानस केसरी , विजय पांडेय, अंकित, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे ।

Exit mobile version