महंत बलवीर गिरी महाराज ने पहिला महादेव का किया अभिषेक

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्रीमठ बाघमबारी गद्दी के महंत बलवीर गिरी महाराज आज सोमवार को फाफामऊ स्थित भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर तीर्थराज प्रयाग के संगम तट से 16 किलोमीटर फाफामऊ के थरवई गाँव मे स्थित हैं। किवदन्ति के अनुसार द्वापर युग महाभारत काल में पाण्डवों के अज्ञात वास के दौरान लाक्षागृह जाते समय यह शिवलिंग दिखाई दिया। उत्सुकता वश खुदाई में कहीं इस शिवलिंग का अन्त नहीं मिला यह शिवलिंग अनन्त हैं , इसको स्वीकार कर पाण्डवों ने अपना नाथ स्वीकार किया, इसलिए इनका नाम पाण्डेश्वर नाथ (पड़िला महादेव)पड़ा। भगवान पांडेश्वर नाथ की कथा बताते हुए महंत बलवीर गिरी ने बड़े भव्य तरीके से भगवान पांडेश्वर नाथ ( पाडिला महादेव ) का भव्य अभिषेक कर पूजन व आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत बलवीर गिरी पाडिला महादेव की महिमा बताते हुए कहा सावन के सोमवार में यहां अभिषेक और दर्शन करने से बड़े पूर्ण प्राप्त होते हैं और उसके ऊपर महादेव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

Exit mobile version