इंद्रनील मुख्य अतिथि के तौर पर हुए सम्मान्नित

लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार)। गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में विभिन्न खेलो के प्रशिक्षण आवासीय शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को सम्मान्नित किया गया I अंडर-17 बालक बालिकाओ का गत 18 नवंबर को हाई परफॉरमेंस स्पोर्ट्स का फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट के प्रशिक्षण शिविर विभिन्न प्रशिक्षकों की देख रेख में चल रहा था जिसका भव्य समापन आज 22 नवंबर को आयोजित्त हुआ I मुख्य अतिथि इंद्रनील घोष ने समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों का हौसला अफ़ज़ाई करते हुए जीवन में खेल का महत्त्व, खेल से लाभ आदि बातो पर प्रकाश डाला I कुहू स्पोर्ट्स फाउंडेशन के प्रोग्राम हेड रणविजय गुप्ता, प्रशिक्षकगण राहुल वर्मा, अमित त्रिपाठी, अमन शुक्ला, विष्णु प्रकाश, पूजा दुबे आदि लोग उपास्थि थे I वर्त्तमान में इंद्रनील वायु सेना विद्यालय में शारीरिक शिक्षाक एवं नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक है एवं हाल ही में इन्हे उत्तर प्रदेश का खेल रत्न सम्मान प्राप्त हुआ है I

Exit mobile version