
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में चल रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल खुल्दाबाद प्रयागराज महानगर द्वारा रोशन बाग में अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दानिश एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल के द्वारा सराय खुल्दाबाद में सदस्यता कैम्प लगाया गया।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि आज संख्यक समुदाय से 422 लोगों ने एवं पिछड़ा वर्ग समाज के 313 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें महानगर भाजपा के महामंत्री रमेश पासी ,अस्करी जैदी , भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रोहित विश्वकर्माजी, अभिजीत श्रीवास्तव , विकय सिंह काविज रिजवी विपिन गुप्ता , सुजीत श्रीवास्तव अब्बास हुसैन रोहित विश्वकर्मा आकाश विश्वकर्मा अरुण विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता गण उपस्थिति रहे।