महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) के किन्नर कल्याण बोर्ड का सदस्य चुने जाने पर प्रथम नगर आगमन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कल सायंकाल महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) के किन्नर कल्याण बोर्ड का सदस्य चुने जाने पर प्रथम नगर आगमन पर किन्नर/ट्रान्स जेनडर समाज व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत झूँसी पुल (सरदार पटेल संस्थान) पर किया जायेगा। तत्पश्चात् भव्य जुलूस के साथ गाजे बाजे के साथ पैदल मार्च करते हुए बैरहना में प्रवेश करेगा जगह जगह पर फूल माला से स्वागत बैरहना सोहबितिया बाग व तुलारामबाग मे व बैरहना की स्थानीय जनता द्वारा अपनी स्थानीय व लोकप्रिय समाज सेवक टीना माँ का स्वागत शानदार आतिशबाजी से किया जायेगा। यह स्वागत कार्यक्रम आने वाले रास्ते में बडहलगंज आज़मगढ़ में जौनपुर मे मुंगरा बादशाह पुर में व हण्डिया प्रयागराज में स्थानीय किन्नर समाज द्वारा बहुत ही भव्य ढंग से किया जाएगा।

Exit mobile version