मांगे पूरी होने तक चलेगा आमरण अनशन – राजू चौबे

कोरांव में किसानों का अनिश्चित कालीन धरना

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सोसाइटी पर डीएपी खाद की किल्लत बहराइचा बघोल बजरंग बली घाट पर पुल निर्माण सभी क्रय केंद्रों के खोले जाने के संबंध में ग्राम सभा बेरी समेत अन्य गांवों में जिला पंचायत एवम अन्य सरकारी जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध ढंग से कब्जा किए जाने और पूर्व में दिए गए किसान समस्याओ को लेकर ज्ञापन के निस्तारण के मांग को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान नेता राजू चौबे जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू के नेतृत्व में किसानों के द्वारा दिन बुधवार सुबह 10 से तिरंगा झंडा लगाकर तहसील परिसर में सत्याग्रह शुरू किया गया। इस मौके पर किसान नेता ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा विगत कई माह से यूनियन के लोग सक्षम अधिकारियो से किसानों के समस्याओं को लेकर मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा रहा था। लेकिन अफसरों के उदासीनता से यह प्रतीत होता है । की वह किसानों के समस्याओं लेकर सजग नही है। जिसके कारण भाकियू भानू के लोगो द्वारा सत्याग्रह किया जा रहा है। और उस पर भी अगर मांगे नहीं मानते है । तो सत्याग्रह दिन बृहस्पतिवार 10 बजे से आमरण अनशन में बदल जायेगा।

Exit mobile version