
पूरी फीस जमा न होने पर छात्र नहीं कर पा रहे लैपटॉप व टेबलेट का आवेदन
मेजा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पढ़ने वाले छात्रों को तमाम योजनाओं से लाभान्वित करने की भले ही सरकार सोच रही हो किन्तु उन पर पानी फेरने के लिए महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रबधंक फीस की वसूली को लेकर अड़चन डाले बैठे हुए हैं । बताते चलें कि सरकार एक ओर जहां ग्रेजुएशन कर रहे छात्र छात्राओं को टेबलेट व लैपटाप देने की बात कही वहीं क्षेत्र में चल रही तमाम डिग्री कालेजों के प्रधानाचार्य, प्रबधंक एवं अन्य अध्यापकों द्वारा पूरी फीस जमा करने की बाध्यता डालते हुए बच्चों को योजनाओं से दूर करने का काम किया जा रहा है । इसी तरह बात करें कोहड़ार में स्थित महात्मा डिग्री कॉलेज की तो वहां पढ़ाई कर रहे कुछ छात्र छात्राओं ने प्रधानाचार्य और अध्यापकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब टेबलेट व लैपटाप का फार्म भरने के लिए कालेज में जाया जाता है । तो अध्यापकों द्वारा यह कहा जाता है कि प्रबंधक का आदेश है । कि जब तक पूरी फीस जमा नहीं हो जायेगी तब तक कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा । अब ऐसे में कुछ छात्र छात्राएं ऐसे हैं जो गरीब घरों के होने के कारण कृषि कार्य भी शुरू हो जाने की स्थिति में पैसे की तंगी होने पर फीस जमा करने में अपनी असमर्थता जाहिर करते दिख रहे हैं । जिसके कारण उन्हें सरकार की लाभकारी योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है और उनके बीच मायुसी छायी दिखती नजर आती है । इन महाविद्यालयों की बात की जाए तो जब बच्चों का दाखिला कराना होता है तो बच्चों अभिभावकों एवं माध्यमों से खूब व्यवस्थाओं का लालीपाप दिया जाता है किन्तु दाखिले हो जाने के बाद उनके प्रधानाचार्य अध्यापक व प्रबंधक अपनी मनमानी करना शुरू कर देते हैं ।