CM के फैसले स्वागत, पॉलिथीन का प्रयोग ना करने के शपथ पत्र भरवाए गए

इलाहाबाद। सीएम योगी के पालीथिन बैन करने के फैसले की प्रशंसा हो रही है। लोग जागरुकता के लिए तमामं अभियान चला रहे हैं।

आवाम सेवा समिति द्वारा सिविल लाइन चौराहा सहित इलाहाबाद शहर के बाजारों में चाय की दुकानों फल .सब्जी मंडी आदि सामान बेचने वालों से पॉलिथीन का उपयोग ना करने का शपथ पत्र भरवाया एवं पॉलिथीन की खरीद-बिक्री ना करने का संकल्प दिलाया गया यह भी बताया गया कि अगर पालीथिन उपयोग किया तो नगर निगम द्वारा जुर्माना वसूला जाएगा।

समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अबरार ने कहा कि पॉलिथीन से नुकसान बहुत होता रहा है मां गंगा कराह रही थी .नालियां नाले भी इस के प्रकोप से अछूते नहीं थे ।

कचरे में अधिकांश हिस्सा पॉलिथीन से का ही निकलता था, अब कुंभ प्रदूषण मुक्त होगा l समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह कहा कि प्रदेश सरकार बधाई के पात्र हैं जिन्होंने कई हजार जीव- जंतुओं और मानव जीवन को बचा लिया, क्योंकि पॉलिथीन से ही बहुत तरह की बीमारियां आदमियों को घेर रही थी।

अभियान में मोहम्मद अबरार गौरव मिश्रा .सरदार पतविंदर सिंह कई लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version