माघ मेला 2022 के लिए जमीन आवंटन 15 दिसंबर से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला 2022 के लिए जमीन आवंटन 15 दिसंबर से होगा। इसके तत्काल बाद मेले के लिए शिविर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। मेले के लिए कम समय को देखते हुए ओएसडी संत कुमार ने इसका आदेश दिया है। इस बार मेले के लिए तीन हजार से अधिक संस्थाओं ने आवेदन किया है। नई संस्थाओं को जमीन आवंटन किया जाएगा या नहीं इस बारे में निर्णय गुरुवार को लखनऊ में शासन से बैठक के बाद होगा।

Exit mobile version