जीवन ज्योति हॉस्पिटल में 26 नवंबर को सर्जरी के मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जीवन ज्योति हॉस्पिटल में 26 नवंबर दिन शुक्रवार को सर्जरी के मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है। जीवन ज्योति हॉस्पिटल की निदेशक व आई०वी०एफ० विशेषज्ञा डॉ वंदना बंसल के निर्देशन में इस शिविर में मरीज़ों की निशुल्क जांच एडवांस्ड लेप्रोस्कोपी व कैंसर सर्जन डॉ अर्पित बंसल करेंगे। शिविर का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। शिविर में जांच कराने आये मरीज़ों को सर्जरी पर 25% की छूट दी जाएगी। यह 25% की छूट सभी प्रकार की सर्जरी पर दी जाएगी। सभी प्रकार के हर्निया, कैंसर, अपेंडिक्स आदि के मरीज़ डॉ अर्पित बंसल से निशुल्क परीक्षण का लाभ ले सकते हैं। ज्ञात हो जीवन ज्योति हॉस्पिटल जो कि एन०ए०बी०एच० मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल है यहाँ पर सभी आधुनिक जांच व चिकित्सा की सेवा उपलब्ध है। हॉस्पिटल में ज़्यादातर ऑपरेशन दूरबीन विधि से किये जाते हैं जिसमे मरीज़ जल्दी स्वस्थ होकर घर चला जाता है। डॉ वंदना बंसल व डॉ अर्पित बंसल को दूरबीन विधि से ऑपरेशन करने मे महारत हासिल है।

Exit mobile version