
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर व उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) के प्रयागराज पहुँचने पर सर्वप्रथम अलोपी बाग सिथत पटेल सेवा संस्थान के सामने पूरे शहर के किन्नर समाज /ट्रान्स जेनडर समाज के लोगों ने बैंड बाजे के साथ व फूल माला से कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) का शानदार स्वागत किया ।
40 गाड़ियों के क़ाफ़िले के साथ कौशल्या नंद गिरी ने पं दीन दयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
तत्पश्चात् लगभग 40 गाड़ियों के क़ाफ़िले के साथ कौशल्या नंद गिरी जी ने पं दीन दयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इसके पश्चात सुभाष चौराहे पर अमर सेनानी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया यहाँ से इनका क़ाफ़िला जुलुस की शक्ल में तुला राम बाग,सोहबतिया बाग में स्वागत कार्यक्रम में होते हुए बैरहना में प्रवेश किया जहां पर सरला अम्मा के नेतृत्व में भारी संखया में महिलाओं ने कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) की आरती के साथ पूजन किया। फिर पार्षद जगमोहन गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं ने बड़ी संख्या में आरती उतारी व पूजन करके माल्यार्पण किया इसके पश्चात हर दस क़दम पर बैरहना की जनता ने कहीं बुके देकर तो कहीं माल्यार्पण करके बहुत ही शानदार ढंग से अपनी स्थानीय सोशल वर्कर टीना माँ का स्वागत किया बैरहना चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी के नेतृत्व भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने टीना माँ का माल्यार्पण करके स्वागत किया।यहाँ पर भीड़ इतनी ज़बरदस्त हो गई कि लगभग 1 किलोमीटर की यात्रा कई घंटे में पूरी हुई कार्यक्रम के अंत में इन्द्र पुरी कालोनी के निवासियों ने डीजे बजाकर व शानदार आतिशबाजी के साथ माल्यार्पण करके व नर्तय करके स्वागत किया यहाँ पर किन्नर समाज के वरिष्ठ लोगों ने आरती उतार कर व अपना आशीर्वाद प्रदान करके अपनी बिटिया का स्वागत किया । इस कार्यक्रम में प्रयागराज के प्रत्येक घर से व अगल बगल के ज़िलों जौनपुर फ़तेहपुर,भदोही व बनारस से आये हुए किन्नर समाज के लोगों ने अपने शिष्यों के साथ भाग लिया इस कार्यक्रम में किन्नर समाज के वरिष्ठ लोगों में बब्बू गुरू,कल्लू गुरू बबली गुरू,तराना गुरू,नंदनी गुरू,सोनी गुरू,मदन गुरू ललाइन गुरू,मुस्कान गुरू सोनी हण्डिया,पारो गुरू के साथ साथ जौनपुर की सुहाग आज़मगढ़ की वीरा गुरू बनारस की बरखा गुरू आदि ने अपने पूरे शिष्यों के साथ व राष्ट्रीय सनातन सेना के अध्यक्ष मनोज दुबे महामंत्री राजेंद्र प्रयागराज के विश्व प्रसिद्ध मूँछ नरतयक दुकान वरिष्ठ समाजसेवी फूलचंद दूबे और जय सामिया माई मंदिर के पुजारी योगी सत्यम महाराज व जूना अखाड़ा के पवन नंद गिरी आदि ने कार्यक्रम में भागीदारी की अंत में कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) ने अपने शानदार स्वागत से अभिभूत होकर भावना में बहते हुए अंश्रुधारा के साथ सबको धन्यवाद दिया ।